भगवान के वचन!

मैं तुम्हें एक जीवन के गहरे कानूनों में से एक बताता हूं। तुमने इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचा होगा। तुमने सुना होगा  और पूरा विज्ञान इस पर निर्भर करता है कि कारण और परिणाम आधारभूत नियम है। तुम कारण निर्मित करो और परिणाम अनुसरण करता है।
जीवन एक कारण-कार्य कड़ी है। तुमने मिट्टी में बीज डाल दिया है और वह अंकुरित होगा। अगर कारण है, तो वृक्ष पीछे चले आएंगे। आग है: तुम उसमें अपना हाथ डालोगे तो जल जाएगा। कारण है तो परिणाम अनुसरण करेंगे। तुम ज़हर लो और तुम मर जाओगे। तुम कारण की व्यवस्था करो और तब परिणाम घटित होता है।

यह एक सबसे बुनियादी वैज्ञानिक कानूनों में से एक है, कि कारण और परिणाम जीवन के सभी प्रक्रियाओं की अंतरतम कड़ी है।

मान लो एक ऐसी स्थिति बनी है जिसमें तुम खुशी से भर गए हो। एक दोस्त आ गया है, या प्रेमिका का संदेसा आया है। एक स्थिति कारण बनी है – तुम खुश हो। खुशी परिणाम है। प्रेमी कारण बना है। धर्म कहता है: खुश रहो तो प्रेमी आता है। परिणाम पैदा करो और कारण पीछे चला आता है।

मैं तुम्हें राज्यों के बिना राजा बना सकता हूं , तुम सिर्फ राजाओं की तरह अभिनय करो, और इतनी समग्रता से अभिनय करो कि तुम्हारे सामने एक असली राजा भी ऐसे दिखाई देगा जैसे वह सिर्फ अभिनय कर रहा है। और जब संपूर्ण ऊर्जा उसमें उतरती है, यह वास्तविकता बन जाता है! ऊर्जा हर चीज को वास्तविक बनाती है। अगर तुम राज्यों के लिए प्रतीक्षा करोगे तो वे कभी नहीं आते हैं। एक सिकंदर या नेपोलियन के लिए भी, जिनके बड़े साम्राज्य थे, वे कभी नहीं आए। वे दुखी रहे क्योंकि वे जीवन के दूसरे, अधिक बुनियादी और मौलिक कानून का एहसास नहीं कर पाए। सिकंदर एक बड़ा राज्य बनाने की, एक बड़ा राजा बनने कोशिश कर रहा था। उसका पूरा जीवन राज्य बनाने में व्यर्थ हुआ, और फिर राजा होने के लिए कोई समय नहीं बचा। राज्य पूरा हो इससे पहले वह मर गया।

यह कइयों के साथ हुआ है। राज्य पूरा नहीं हो सका। दुनिया अनंत है, तुम्हारा राज्य आंशिक ही रहनेवाला है। एक आंशिक राज्य के साथ तुम एक समग्र राजा कैसे हो सकते हो? तुम्हारा राज्य सीमित होना स्वाभाविक है और एक सीमित राज्य के साथ तुम सम्राट कैसे हो सकते हो ? यह असंभव है। लेकिन तुम सम्राट हो सकते हो। सिर्फ परिणाम पैदा करो।

परिणाम पैदा करो, सम्राट हो जाओ, जादूगर हो जाओ; और इसी पल से, क्योंकि इंतज़ार करने की कोई जरूरत नहीं है। इंतजार तब करना होता है जब साम्राज्य पहले आने की जरूरत होती है। अगर कारण पहले पैदा करना हो तो इंतज़ार और इंतज़ार और इंतज़ार करो और स्थगित किए जाओ। परिणाम पैदा करने के लिए इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है। तुम इसी क्षण सम्राट हो सकते हो।

मैं, जब कहता हूं, हो जाओ ! बस सम्राट हो जाओ और देखो: राज्य चला आएगा। मैं इसे अपने अनुभव के माध्यम से जानता हूं। मैं एक सिद्धांत या थिओरी के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। खुश रहो, और तुम खुशी के उस शिखर में देखोगे, पूरी दुनिया तुम्हारे साथ खुश है।

एक पुरानी कहावत है: हंसो और दुनिया तुम्हारे साथ हंसती है, रोओ, और तुम अकेले रोते हो। यहां तक कि पेड़, पत्थर, रेत, बादल ... अगर तुम परिणाम पैदा कर सकते हो और खुश हो सकते हो, वे सब तुम्हारे साथ नृत्य करेंगे, फिर सारा अस्तित्व एक नृत्य, एक उत्सव बन जाता है। लेकिन यह तुम पर निर्भर करता है, अगर तुम परिणाम पैदा सकते हो। और मैं तुमसे कहता हूं, तुम इसे पैदा कर सकते हो। यह सबसे आसान बात है। यह बहुत मुश्किल लगता है क्योंकि तुमने अभी तक यह कोशिश नहीं की है। कोशिश करके देखो।


Comments

Popular posts from this blog

परिचय!

समर्पित प्रेयसी!

आधुनिक अकड़!