सम्यक व्यक्तित्व!..१

१-यदि आप एक उदण्ड व्यक्तित्व के प्रवाह में हैं वर्तमान में तो कभी भी जब आपका व्यवहार एक......सरल,सहज,निश्छल,सहनशील एवं विनम्र व्यक्ति से हो तब आपको अपने व्यवहार से..उस व्यक्ति को उदण्ड होने पे मजबूर नही करना चाहिये।

क्योंकि आप उसकी उदण्डता बर्दाश्त नही कर पायेंगे!

२-यदि आपको कोई कष्ट दे रहा है तो अपने कष्टसहन की अंतिम सीमा को विस्तीर्ण करते जाइये एवं प्रत्येक बिन्दु पर अपनी अंतरात्मा से उसको क्षमा करिये एवं उसके प्रति करुणावान बने रहिये। यकीन करिये एक क्रांतिकारी घटना घटेगी और उस घटना को साक्षी भाव से देखिये निष्पक्ष होकर!...आपको परमानंद बोध होगा।

३-यदि आप किसी बच्चे के माता या पिता है तो प्रेमपूर्वक उसका पालन करिये एवं अपने जीवनसाथी से कोई तनाव मत पालिये।आप अपने बच्चे को कुछ मत बनाइये उसे स्वतंत्रतापूर्वक जीवन जीने दीजिये। आपका बच्चा अतिप्रतिभाशाली होकर संसार मे कीर्ति एवं यश को उपलब्ध होगा।


Comments

Popular posts from this blog

परिचय!

समर्पित प्रेयसी!

आधुनिक अकड़!