सम्यक व्यक्तित्व!..३
१-जीवन के किसी भी मोड़ पर किसी भी अच्छे विचार या तथ्य के विरुद्ध कभी भी कोई बहस नही करना चाहिए। इससे आपका व्यक्तित्व दूषित तथा मन दुःखी ही होगा।
२-साईकल चलाने का अभ्यास करें एवं जब आवश्यक हो तभी किसी डीजल,पेट्रोल या अन्य ईंधन से चलने वाले वाहन का प्रयोग करें। इससे आपके धन एवं वक़्त दोनों की बचत होगी तथा स्वास्थ्य में बेहतरीन सुधार होगा।आपको जिम जाने की जरूरत नही पड़ेगी एवं पर्यावरण भी शुद्ध होगा।
३-आपके जीवन को संवारने एवं समृद्ध करने के लिये वो सलाह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है जो आप समान परिस्थितियों में किसी अन्य प्रिय व्यक्ति को देते हैं।
Comments