धनी बनने के सूत्र!

क्या आप गरीब है? यदि आपका उत्तर हां है तो पुनः एक प्रश्न-क्या आप अमीर होना चाहते हैं?
यदि आप इन दोनों प्रश्नों के उत्तर से संतुष्ट होना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिये है।

अहोभाव प्रकट करना
जी हां अहोभावित होना ही धनी बनने का प्रथम सूत्र है।
शिकायत के समस्त भावों से मुक्त होइये,छोटी से छोटी एवं बड़ी से बड़ी सभी शिकायतों का त्याग आपको अमीर बना देगा।
बदले में आप अहोभावित होइये जो भी आपके पास है,जैसे स्वस्थ शरीर,अच्छी स्वांस इत्यादि या फिर आपका परिवेश जो भी आपको मिला है ईश्वर की तरफ से अपने अंग-अंग रोम-रोम को धन्यवाद के भावों से भरिये! 
ये कठिन है किंतु असाध्य नही। आहिस्ता-आहिस्ता अभ्यास करने से आप इसमें परिपक्व हो जाएंगे!

और जिस क्षण इसमें पूर्ण हुए आप! 
मुबारक हो आप अमीर बन गए!

संसाधनों पे डेडिकेटेड होना!

अर्थात जितने भी संसाधन हैं आपके पास प्रथमतया उन पर अपना शतप्रतिशत समय और समर्पण दीजिये। धीरे-धीरे आपके वही संसाधन घनीभूत एवं पवित्र होते जाएंगे और आपकी स्किल भी बेहतर होती जाएगी।
ये कही भी किसी भी क्षेत्र में सम्भव है।

धनवान एवं समृद्ध व्यक्ति विनम्रतापूर्वक समाधान पर ध्यान देते है।




Comments

Popular posts from this blog

परिचय!

समर्पित प्रेयसी!

आधुनिक अकड़!