सुखदान्त के बाद!

निधीश जब पहली बार मिला था  सौम्या से तो सौम्या उससे बहुत प्रभावित थी!किन्तु कालांतर में सौम्या की सौम्यता कल्मष में परिवर्तित होती गयी.. निधीश का सामाजिक सम्बन्धी कार्य सौम्या को न भाता!
सौम्या उसके साथ अत्यशिष्ट बर्ताव करती,उलाहने देती...
निधीश को ये सब देख अत्यधिक पीड़ा होती थी...धीरे-धीरे निधीश को वैराग्य में रुचि होने लगी...
और एक दिन सोयी हुई पत्नी को जगाकर उसे सहज कर उसके माथे पर अंतिम चुम्बन अर्पित कर निधीश निकल जाता है..जीवन के कोलाहल से बहुत दूर..मानवता के अत्यधिक समीप!

Comments

Popular posts from this blog

परिचय!

समर्पित प्रेयसी!

आधुनिक अकड़!