लड़कियाँ!
माँ को कौन छल सकता है,
लड़कियां टूटने के लिये नही;
सृजन, सम्वर्धन, के लिये जानी जाती है!
औऱ बड़े-बड़े छलियों को गर्भ में पाल,
उनको जगतोद्धार के लिये के वात्सल्य भी प्रदान करती हैं!
लड़कियां देवी होती हैं,दिव्य होती है,
माँ होती हैं,ये लड़कियां!
और यदि तुम खुद को धूर्त,दुष्ट,मनबढ़ समझते हो,
तो रक्तबीज को भी निगल जाएं ऐसी माँ होती हैं
लड़कियां!
"अहिंष्य"

Comments