एक कदम!

रोचकता;
बहुत आवश्यक प्रत्यय है ये किसी भी कार्य के बेहतरीन परिणाम के लिये..
रोचकता यदि आपके दृष्टिकोण में उपस्थित है तो आपकी कार्यशैली उत्तम परिणामों का सृजन कर पायेगी।
अब प्रश्न ये है कि रोचकता उत्पन्न कैसे किया जाये?या रोचकता को ज्यादा देर तक अपने कार्यशैली में जीवित कैसे रखा जाए?इत्यादि।
अब मैं इन प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करूंगा..
1-कार्य का चुनाव!
सर्वप्रथम तो हम उन कार्यों को चुने जिनमे हमारी रुचि वास्तविक रूप से हो,और हां ये बिल्कुल व्यक्तिगत मामला है,अर्थात इस प्रक्रिया में आप स्वयं के अतिरिक्त किसी का भी सहारा न लें;इस प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लगता है,और लगेगा तो इसमें जरा-सा भी घबराने की आवश्यकता नही है और जब हम अपने मनोनुकूल कार्य को चुन लेते है तब हमें दूसरे चरणों की आवश्यकता है।
2-सम्यक आत्मनिवेश..
ये एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य या प्रक्रिया है,क्योंकि इस प्रक्रिया में महारथ हासिल करने के बाद आप अपने लक्ष्य प्राप्ति की 90% उम्मीदवारी अर्जित कर लेते हैं।
इसका मूल उद्देश्य ये है कि आप अपने कार्य मे डूबने का अतिरेक न करें,और बिल्कुल सन्तुलित ढंग से अपने कार्य मे अपनी ऊर्जा और समर्पण का निवेश करते रहें!
इस प्रक्रिया का लाभ ये है कि आपका मन रुचिपूर्वक ऊर्जावान ढंग से आपको कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा, जिससे आप निरन्तर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसित होते रहेंगे जो एक शुभ संकेत है।
3-नीरसता से बचे!
अर्थात जब भी आपको ये प्रतीत हो कि आपके कार्य को अंजाम देने में आपको नीरसता का भाव घेर रहा है,अविलंब उस कार्य को वही स्थगित करें,एवं मनवांछित कार्यो जैसे-खेलना,नाचना,गाना,सैर इत्यादि उत्सवों में खुद को पूर्ण रूप से डुबो दें,और तृप्ति न मिलने तक उत्सव में लगे रहे।
4-ईमानदार आंकलन!
ये प्रक्रिया है जो आपको स्वयं को स्वीकृति देने में मददगार है,और इस प्रक्रिया से आपको अपनी स्थिती का ज्ञान होगा,तथा आपके कर्म सही है या गलत,या सही है तो कितना?और गलत भी हो कितना,
इत्यादि का आंकलन करने में मदद करेगी। याद रहे ये आंकलन जितनी ज्यादा ईमानदारी से होगी उतनी ही आपके सफल होने की संभावनाएं बढ़ेंगी
निष्कर्ष:-
यदि उपर्युक्त वर्णित तथ्यों का ध्यान पूर्वक पालन किया जाए तो सफलता आनन्द के साथ आपका दामन कभी नही छोड़ेगी।

Comments

Popular posts from this blog

परिचय!

समर्पित प्रेयसी!

आधुनिक अकड़!